Headlines

Uttarakhand: श्रीनगर के राइफलमैन लोकेंद्र प्रताप को अंतिम विदाई, कोटद्वार कैंप में हृदय गति रुकने से हुआ था निधन

Uttarakhand: श्रीनगर के राइफलमैन लोकेंद्र प्रताप को अंतिम विदाई, कोटद्वार कैंप में हृदय गति रुकने से हुआ था निधन
शेयर करे-

Uttarakhand: कोटद्वार के गबर सिंह आर्मी कैंप कौड़िया में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से राइफलमैन लोकेंद्र प्रताप का निधन हो गया। मंगलवार सुबह उनका अंतिम संस्कार श्रीनगर के अलकेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया गया। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, और बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

26 वर्षीय लोकेंद्र प्रताप श्रीनगर तहसील के ग्राम कटाखोली, पट्टी चलणस्यूं निवासी थे। वह 2016 में गढ़वाल राइफल्स की 21वीं बटालियन में भर्ती हुए थे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। विशेष प्रशिक्षण के लिए वे पिछले सप्ताह कोटद्वार आए थे। बताया गया कि रविवार रात खाना खाने के बाद वे सोए, लेकिन सोमवार सुबह उठे नहीं। साथी सैनिकों ने उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

लोकेंद्र की शादी हाल ही में 8 जून 2025 को हुई थी। निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता, भाई-भाभी और अन्य परिजन तुरंत कोटद्वार पहुंचे। ग्रामीणों और परिचितों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। अंतिम यात्रा में क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और हर आंख नम हो उठी। सैन्य अनुशासन और भावुक माहौल के बीच लोकेंद्र प्रताप को पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी गई।

Uttarakhand

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *