Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेलों के पांचवें दिन महाराष्ट्र ने खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
पुरुष फाइनल में महाराष्ट्र ने ओडिशा को 32-26 के अंतर से हराया, जबकि महिला फाइनल में भी ओडिशा को 31-28 से पराजित किया। खास बात यह रही कि 37वें राष्ट्रीय खेलों में भी दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले महाराष्ट्र और ओडिशा के बीच ही खेले गए थे।
कांस्य पदक मुकाबलों में पुरुष वर्ग में पश्चिम बंगाल और केरल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। सडन डेथ तक पहुंचे इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया गया। वहीं, महिला वर्ग में दिल्ली और कर्नाटक के बीच हुए कांटे के मुकाबले ने भी सडन डेथ का रुख किया, जिसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक दिया गया।
इस रोमांचक और यादगार समापन ने खो-खो प्रेमियों के लिए 38वें राष्ट्रीय खेलों को खास बना दिया।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
