Agra News: आगरा के बाह के बिजौली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात को हुई थी। मृतक पति धीरज (24) और पत्नी किरन (20) के शव सोमवार सुबह घर में मिले। धीरज का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि किरन का शव बिस्तर पर पड़ा था।
परिजनों ने बताया कि धीरज और किरन की शादी आठ महीने पहले हुई थी। दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। किरन मरने की धमकी देती रहती थी।
पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। मामले की जांच को पूछताछ की जा रही है। मायके वाले भी बुलाए हैं।
एसओ बाह सुरेश चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में यह पता चला है कि दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। लेकिन हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
For Latest News Updates Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

