Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप से तबाही, 600 से ज्यादा लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक।

अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप से तबाही, 600 से ज्यादा लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक।
शेयर करे-

अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप से तबाही, 600 से ज्यादा लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक। नई दिल्ली। अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी छोर में स्थित मोरक्को में आए भूकंप ने भारी तबाही बचाई है। भूकंप में 600 से ज्यादा लोगों लोगों की मौत हो गई है। वहीं सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं। लोगों को मलबे से निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मोरक्को में शुक्रवार (8 सितबंर) देर रात आए शक्तिशाली भूकंप से अब तक 632 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 300 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार देश के आंतरिक मंत्रालय के कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। अफ्रीकी देश मोरक्को मे आए भीषण भूंकप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने ग् (पूर्व में ट्विटर) पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

भूकंप के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घर छोड़कर भाग गए। भूकंप के कारण ऐतिहासिक इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप रात 11ः11 बजे मार्राकेश से 44 मील (71 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किलोमीटर की गहराई पर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *