Headlines

Mathura News: दुखदः सड़क किनारे खड़े कैंटर में घुसी कार, दंपत्ति की मौत

Pantnagar News
शेयर करे-

Mathura News: नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह 7ः30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नोएडा से आगरा की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार माइलस्टोन 75 के समीप खड़े एक आइसर कैंटर में घुस गई, जिससे कार में सवार दंपती की मृत्यु हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम निवासी गोपीनाथ अपने पत्नी उर्मिला देवी और बेटे आशीष कुमार के साथ निजी कार्य से लखनऊ जा रहे थे। हादसे में गोपीनाथ और उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशीष स्टेरिंग में फंस गया।

बाजना कट चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कटर की मदद से करीब पौन घंटे की मेहनत के बाद आशीष को बाहर निकाला गया और उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

Mathura News

 

For Latest Mathura News Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *