Ramnagar News: कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले के रामनगर में एक दर्दनाक हादसे में बेलगाम डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार की शाम, ग्राम बाहुपूरा, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय फैजान अपनी 45 वर्षीय मां जैनब के साथ बाइक से रामनगर के ग्राम टांडा मल्लू में अपने ताऊ के यहां गए थे। सोमवार की सुबह, जब दोनों रामपुर के लिए रवाना हुए, तो पीरूमदारा के पास एक अज्ञात डंपर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इस टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। डंपर चालक की तलाश जारी है। इस हादसे ने मृतक परिवार में गहरा शोक पैदा कर दिया है।
For Latest Ramnagar News Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

