Headlines

Nainital: स्ट्रीट लाइटों की बदहाल व्यवस्था पर आयुक्त सख्त, हर वार्ड की रोजाना जांच और रिपोर्टिंग के निर्देश

Nainital: स्ट्रीट लाइटों की बदहाल व्यवस्था पर आयुक्त सख्त, हर वार्ड की रोजाना जांच और रिपोर्टिंग के निर्देश
शेयर करे-

 

Nainital: शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने नगर पालिका परिषद नैनीताल को वार्डवार निरीक्षण और नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने प्रत्येक वार्ड में लगी कुल स्ट्रीट लाइटों, चालू लाइटों और खराब लाइटों का स्पष्ट विवरण तैयार करने को कहा है।

उन्होंने खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए की गई कार्रवाई का भी वार्डवार रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि रात्रि के समय नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए शहर में स्ट्रीट लाइटों का सुचारू रूप से संचालित रहना जरूरी है।

इसके लिए नगर पालिका के दो कार्मिकों की प्रतिदिन ड्यूटी निर्धारित की जाएगी। दोनों कार्मिक वाहन से विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की जांच करेंगे। निरीक्षण के दौरान खराब मिली और ठीक कराई गई लाइटों की संख्या का दैनिक विवरण तैयार कर आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत में लापरवाही न बरतने और खराब लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।

For latest news updates click here

News Update
Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *