Bhimtal: भीमताल में नंदाष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर ढोल नगाड़ों की गूंज और मां नंदा सुनंदा के जयकारों के बीच भव्य डोला यात्रा निकाली गई। यात्रा में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
मां नंदा सुनंदा की भव्य डोला यात्रा में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने मां नंदा सुनंदा के दर्शन कर प्रदेश और भीमतालवासियों की सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की।
इस दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सभी श्रद्धालुओं को नंदाष्टमी पर्व की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि नंदाष्टमी हमारी लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। मां नंदा सुनंदा का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे।
डोला यात्रा के दौरान पूरा भीमताल क्षेत्र मां नंदा सुनंदा के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
