Headlines

Haldwani: नैनीताल पुलिस ने सीओ अमित कुमार सैनी को दी भावभीनी विदाई, पदोन्नति के बाद टिहरी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

Haldwani: नैनीताल पुलिस ने सीओ अमित कुमार सैनी को दी भावभीनी विदाई, पदोन्नति के बाद टिहरी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी को पदोन्नति के बाद जनपद टिहरी स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

अमित कुमार सैनी ने 3 अक्टूबर 2025 से 18 सितंबर 2026 तक नैनीताल जनपद में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी के साथ क्षेत्राधिकारी रामनगर एवं सीओ ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि अमित कुमार सैनी ने कर्तव्य के प्रति समर्पण और कार्यकुशलता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने पदोन्नति के बाद नई तैनाती और आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल समेत नैनीताल पुलिस के कई अधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिस कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *