Headlines

Bhimtal: मंत्री कैड़ा ने ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों की सुनी समस्याएँ, डीएम को दिए आकलन करने व मुआवजा देने के निर्देश

Bhimtal: मंत्री कैड़ा ने ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों की सुनी समस्याएँ, डीएम को दिए आकलन करने व मुआवजा देने के निर्देश
शेयर करे-

Bhimtal: उत्तराखंड के शहरी विकास एवं जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की समस्याएं सुनीं और नुकसान का जायजा लिया। मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे मंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने भव्य स्वागत किया।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि बीते दो दिनों में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। आड़ू, सेब, प्लम, नाशपाती और मटर जैसी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर तत्काल प्रभाव से गांव-गांव अधिकारियों की टीम भेजकर नुकसान का आकलन कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द बीमा कंपनियों के माध्यम से मुआवजा दिलाया जाए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को संभाला जा सके। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।

ओखलकांडा ब्लॉक के नाई, भीड़ापानी, नारतोला, हरीनगर, बेडचुला, सुनी, कटना, कोटला, गुरना, डलौज, सिमलकन्या, कचलाकोट और सुनकोट सहित कई गांवों में पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री कैड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Bhimtal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *