Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Chamoli: चमोली में बादल फटने से तबाही, छह घर ध्वस्त, सात लोग लापता

Chamoli: चमोली में बादल फटने से तबाही, छह घर ध्वस्त, सात लोग लापता
शेयर करे-

Chamoli: जिले की नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली में बुधवार रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक आए मलबे की चपेट में आने से छह मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए। हादसे में सात लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है, वहीं एनडीआरएफ की टीम भी गोचर से नंदप्रयाग रवाना हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेडिकल टीम और तीन एम्बुलेंस मौके पर भेज दी हैं।

इसी बीच नंदानगर तहसील के धुर्मा गांव में भी भारी वर्षा से चार से पांच मकानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह है कि यहां किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। वहीं, मोक्ष नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है।

उधर, देहरादून जिले में एहतियात के तौर पर प्रशासन ने गुरुवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *