Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम धामी ने ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ को दिखाई हरी झंडी।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम धामी ने 'स्वच्छता लीग मैराथन' को दिखाई हरी झंडी।
शेयर करे-

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर परेड ग्राउंड में नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार, भगवान बदरी विशाल और मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब तक के 9 साल के कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं. आज दुनिया में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है. वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ी है. 21 जून विश्व के अनेक देशों में योग दिवस मनाया जाता है. इसे वैश्विक स्तर पर ले जाने का काम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया. भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 की देशभर में 200 से भी अधिक बैठकें देश के अनेक स्थानों पर हुई. जी-20 की तीन बैठकें आयोजित करने का अवसर उत्तराखंड को भी मिला. इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, नगर आयुक्त मनुज गोयल,अनिल गोयल उपस्थित थे.

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम धामी ने 'स्वच्छता लीग मैराथन' को दिखाई हरी झंडी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *