Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब कांग्रेस के विधायक अरेस्ट ।

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब कांग्रेस के विधायक अरेस्ट ।
शेयर करे-

चंडीगढ़। पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को अरेस्ट किया है। सुखपाल पंजाब के भुलत्थ से कांग्रेस से विधायक हैं। जलालाबाद पुलिस ने उन्हें गुरूवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आज सुबह जलालाबाद पुलिस उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर पहुंची थी बताया जा रहा है कि खैरा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का एक पुराना केस है जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्हें सुबह 11 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दर असर साल 2015 की 5 मार्च को जलालाबाद पुलिस ने हेरोइन और हथियारों के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि एक आरोपी की सिफारिश तब सुखपाल सिंह खैरा ने की थी। सूत्र बता रहे हैं खैरा सुप्रीम कोर्ट से केस जीत गए थे लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। इसी मामले को लेकर गुरूवार को जलालाबाद पुलिस उनके आवास पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। खैरा ने पुलिस से गिरफ्तारी वारंट दिखाने को कहा, जिसे लेकर काफी देर तक बहसबाजी भी हुई। बहसबाजी के बीच जलालाबाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब कांग्रेस के विधायक अरेस्ट ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *