Dehradun: देहरादून के जौलीग्रांट क्षेत्र में निकाय चुनाव के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। दुर्गा चौक भानियावाला के पास एक युवक चुनावी बैनर उतारते समय 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना सुबह करीब 10 बजे की है। मृतक मनोज पंवार (26), अठुरवाला निवासी, छत की दूसरी मंजिल पर चढ़कर चुनावी बैनर उतार रहा था। छत का एक कोना 33 केवी लाइन से छू रहा था। जैसे ही मनोज बैनर उतारने लगा, एक तेज धमाका हुआ और वह छत पर ही गिर पड़ा।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और मनोज को सीएचसी डोईवाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की मौत 33 केवी लाइन की चपेट में आने से हुई। इस हादसे ने क्षेत्र में गहरा शोक फैला दिया है।

For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
