Headlines

Dehradun: जैन समाज सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, लिया आचार्य सौरभ सागर मुनि जी का आशीर्वाद

Dehradun: जैन समाज सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, लिया आचार्य सौरभ सागर मुनि जी का आशीर्वाद
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित “जैन समाज सम्मेलन” में प्रतिभाग कर जैन धर्मगुरुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आचार्य सौरभ सागर मुनि जी का जीवन संयम, त्याग और अहिंसा का आदर्श उदाहरण है। उनके मार्गदर्शन में विकसित सौरभांचल तीर्थ और जीवन आशा अस्पताल समाज को धर्म और सेवा के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन धर्म का मूल संदेश है कि अहिंसा ही सच्ची वीरता है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू की है। नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद से 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।

धामी ने कहा कि प्रदेश की डेमोग्राफी संरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है। इसी कड़ी में धर्मांतरण विरोधी एवं दंगा विरोधी कानून लागू किए गए हैं। साथ ही अब तक 9 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि अवैध कब्जों से मुक्त कराई गई है। उन्होंने जैन कल्याण बोर्ड गठन पर भी सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर रविंद्र मुनि जी महाराज, राजेश मुनि जी महाराज, विधायक विनोद चमोली, खजानदास, पद्मश्री डॉ. आर.के. जैन समेत बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *