Headlines

Dehradun: उत्तराखंड से 4500 अग्निवीरों का चयन, जल्द होंगे 2000 पदों पर नई भर्तियां: मुख्यमंत्री धामी से मिले मेजर जनरल मनोज तिवारी

Dehradun: उत्तराखंड से 4500 अग्निवीरों का चयन, जल्द होंगे 2000 पदों पर नई भर्तियां: मुख्यमंत्री धामी से मिले मेजर जनरल मनोज तिवारी
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मेजर जनरल मनोज तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तराखंड से 4500 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 2000 रिक्त पदों पर भर्ती जल्द पूरी की जाएगी।

मेजर जनरल तिवारी ने कहा कि आने वाली भर्तियों में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य और जिला स्तर पर कैंप आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है और राज्य सरकार सेना को हर संभव प्रशासनिक सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सेना द्वारा आयोजित कैंपों के लिए सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *