Headlines

Dehradun: नीट परीक्षा में सफलता नहीं मिलने से परेशान छात्रा ने दी जान, मामले की जांच तेज

Dehradun: नीट परीक्षा में सफलता नहीं मिलने से परेशान छात्रा ने दी जान, मामले की जांच तेज
शेयर करे-

Dehradun: देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान चंद्रमणि कॉलोनी निवासी रिया कुमारी के रूप में हुई है, जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही थीं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार रिया काफी समय से नीट परीक्षा की तैयारी में जुटी थीं। बताया गया है कि परीक्षा में सफलता नहीं मिलने के चलते वह पिछले कुछ समय से परेशान चल रही थीं।

मंगलवार सुबह परिजनों ने उन्हें कमरे में अचेत अवस्था में पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पटेल नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान पुलिस को एक नोट भी मिला है। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों में गहरा दुख है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *