Headlines

Dehradun: प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संदेश को मुख्यमंत्री धामी ने बताया आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक

Dehradun: प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संदेश को मुख्यमंत्री धामी ने बताया आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए संदेश को आतंकवाद के विरुद्ध भारत के अटूट संकल्प का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन हर भारतीय के मन में गर्व और आत्मविश्वास का संचार करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की परमाणु धमकियों को जिस दृढ़ता से खारिज किया है और आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को दोहराया है, वह नए भारत की वैश्विक स्थिति को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और प्रभावशाली कदम उठाए हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे अभियान यह सिद्ध करते हैं कि भारत अब हर प्रकार की आक्रामकता का सशक्त और मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की वीर भूमि के नागरिक सदैव राष्ट्र की रक्षा और समृद्धि के लिए तत्पर रहते हैं। प्रधानमंत्री का यह संदेश न केवल देश की सुरक्षा नीति को स्पष्ट करता है, बल्कि हर नागरिक को राष्ट्र रक्षा के लिए एकजुट होने और योगदान देने की प्रेरणा भी देता है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *