Dehradun: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए 5 अगस्त को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक रेड अलर्ट जारी किया है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, बिजली गिरने और तेज तूफान की आशंका जताई गई है।
विशेष रूप से जानकी चट्टी, पुलम सुमड़ा, पुरोला, बाराहाट रेंज, चिन्यालीसौड़, बद्रीनाथ, केदारनाथ, कर्णप्रयाग, लोहाघाट, डीडीहाट, मुनस्यारी, रुद्रपुर, खटीमा, जसपुर और इनके आसपास के क्षेत्रों में मौसम के अत्यधिक खराब रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। प्रशासन को भी सतर्क रहने और आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

