Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

कुमाऊ महोत्सवः सानू एक पल चैन न आए सजड़ा तेरे बिना।

कुमाऊ महोत्सवः सानू एक पल चैन न आए सजड़ा तेरे बिना।
शेयर करे-

अल्मोड़ा। कुमाऊं महोत्सव के तहत कार्यक्रम जारी हैं। रविवार रात गायक कलाकार नाजिम व जैली काई तमिन की गीतों ने दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इधर दिन भर ऐपण व मेहंदी प्रतियोगिता हुई। वहीं कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया।

स्टार नाइट की शुरूआत भावना अकेडमी के बच्चों के श्री रामचंद्र कृपालु भजमन सामूहिक भजन के साथ हुई। अध्यक्षता होटल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश बिष्ट तथा मुख्य अतिथि मनोज पाठक, अति विशिष्ट अतिथि अजीत पवार रहे। गायक नाजिम ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन गीतों से दर्शकों को बांधे रखा। अरुणाचल प्रदेश से पधारे अतिथि कलाकार गायक जैली काइ तमिन का तालियों के साथ स्वागत हुआ। उन्होंने अपने गीत श एक पल चैन न आए संजड़ा तेरे बिना महबूबा ओ महबूबा गुलशन में गुल खिलते हैं व कुमाऊनी में कई शानदार गीतों से खूब वाह वाही लूटी। उनकी पुरुष और महिला की आवाज में प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर आयोजक संस्था अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी संरक्षक अमरनाथ सिंह नेगी खेल संयोजक हरीश कनवाल नंदन रावत रवि रौतेला विनीत बिष्ट ,अजय वर्मा, किशन लाल, मनमोहन चौधरी, डा जीएस रावत पंकज भगत शगुन त्यागी हर्षिता तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन डा संतोष बिष्ट व गीतम शर्मा भट्ट ने किया।

ऐपण व महेंदी प्रतियोगिताः महोत्सव के तहत ऐपण प्रतियोगिता में योगिता गुणवंत इशिका जोशी यामिनी बोरा आराधना मेहरा बबीता लोहानी सीनियर वर्ग में कंचन जाटव भूमिका बोरा हर्षित तिवारी पूनम आर्या ज्योति त्रिवेदी ने स्थान हासिल किया। वहीं मेहंदी में निदा अंसारी योगिता गुणवंत बबीता लोहानी कशिश जोशी इशिका जोशी सीनियर वर्ग में एकांशी वर्मा आशना अख्तर आंचल आर्या हर्षित तिवारी आरफा अहमद अव्वल रहे।

कवि सम्मेलन काव्य पाठः सायंकाल हुए कवि सम्मेलन में नामचीन कवियों ने प्रस्तुतियां दी। इनमें डा हेमचंद तिवारी मीनू जोशी पवनेश ठकुराठी यामित पुनेठा बीना चतुर्वेदी नीलम नेगी नीरज पंत विपिन जोशी कोमल डा दीपा गुप्ता शामिल रहीं। अध्यक्षता विपिन जोशी कोमल संचालन नीरज पंत ने किया।

 

कुमाऊ महोत्सवः सानू एक पल चैन न आए सजड़ा तेरे बिना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *