Gairsain: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-2027 का बजट प्रस्तुत किए जाने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा के लिए प्रस्थान करते हुए नजर आए। प्रदेश की आर्थिक दिशा तय करने वाले इस बजट पर पूरे राज्य की निगाहें टिकी हुई हैं।
बजट सत्र के दौरान सरकार प्रदेश के विकास, आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, कृषि और रोजगार से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के लिए योजनाओं और वित्तीय प्रावधानों की घोषणा कर सकती है। माना जा रहा है कि इस बजट में पहाड़ी क्षेत्रों के विकास, युवाओं के रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष फोकस रहेगा।
भराड़ीसैंण विधानसभा में आयोजित हो रहे इस बजट सत्र को प्रदेश के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसी के माध्यम से सरकार आगामी वित्तीय वर्ष की विकास योजनाओं और प्राथमिकताओं का रोडमैप प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पेश होने वाले इस बजट से प्रदेशवासियों को कई नई घोषणाओं और राहत की उम्मीद है।

Chief Editor, Aaj Khabar
