Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में कवि सम्मेलन व पुस्तक विमोचन समारोह संपन्न, 60 रचनाकारों को किया गया सम्मानित

Haldwani: हल्द्वानी में कवि सम्मेलन व पुस्तक विमोचन समारोह संपन्न, 60 रचनाकारों को किया गया सम्मानित
शेयर करे-

Haldwani: एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी के हिंदी विभाग और काव्यधारा संस्था (रामपुर, उ.प्र.) की प्रांतीय शाखा रुद्रपुर, हल्द्वानी (उत्तराखंड) के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह और पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया गया, जिसकी अध्यक्षता संस्था के संस्थापक गुरु जी जितेन्द्र कमल आनंद ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभा पंत रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. उमा शंकर साहिल, रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’, प्रमेश लता पाण्डेय और राम किशोर वर्मा उपस्थित रहे। मंच संचालन पुष्पा जोशी प्राकाम्य ने किया।

समारोह का शुभारंभ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत बैज लगाकर किया गया। डॉ. गीता मिश्रा ‘गीत’ ने माँ शारदे की वंदना प्रस्तुत कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. गीता मिश्रा ‘गीत’ की दो कृतियों—“गीत शतक गीता” तथा “संस्कृत हिन्दी साहित्य में रामायण के कथानक” का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।

कवि सम्मेलन में डॉ. चैतन्य चेतन, रागिनी गर्ग ‘चुनमुन’, राजवीर सिंह, शिव कुमार शर्मा, सत्यपाल सिंह ‘सजग’, रजनी सिंह, ओंकार सिंह विवेक, रवि प्रकाश, उपमेंद्र सक्सैना, डॉ. संजीव सारस्वत ‘तपन’, सुबोध कुमार शर्मा ‘शेरकोटी’, राम प्रकाश सिंह ओज, डॉ. अरविंद धवल, विद्या मेहतोलिया, बीना भट्ट बड़शीलिया, डॉ. शशि जोशी, महेंद्र पाल सिंह यादव, डॉ. भगवती पनेरु, पुष्प लता जोशी, डॉ. के.पी. सिंह ‘विकल’, कन्हैया लाल और वेद प्रकाश सहित अनेक साहित्यकारों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

समारोह में आमंत्रित कुल 60 रचनाकारों को सम्मान पत्र, अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं दोनों पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. गीता मिश्रा ‘गीत’ ने सभी अतिथियों और रचनाकारों का आभार व्यक्त किया।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *