Headlines

Haridwar: मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के नव भवन का किया लोकार्पण, ट्रस्ट की 50वीं वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएं

Haridwar: मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के नव भवन का किया लोकार्पण, ट्रस्ट की 50वीं वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएं
शेयर करे-

Haridwar: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार में महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ट्रस्ट के नव निर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए ट्रस्ट की 50 वर्षों की सेवा यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का प्रतीक रहा है। उन्होंने ‘एक ईंट, एक रुपया’ के मंत्र द्वारा सामाजिक एकता, सहयोग और उत्तरदायित्व का मार्ग दिखाया, जिसे आज भी अग्रवाल समाज अपने कार्यों के माध्यम से जीवंत बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री धामी ने ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि विगत 50 वर्षों में इस संस्था ने समाज सेवा, धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक संरक्षण और मानव कल्याण के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया है। उन्होंने नव भवन के भव्य घाटों को आध्यात्मिक साधना और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

उन्होंने जानकारी दी कि ट्रस्ट हरिद्वार के साथ-साथ वृंदावन में भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन और सत्संग हॉल का संचालन कर रहा है, जबकि अयोध्या में भी एक नया आश्रम निर्माणाधीन है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में सांस्कृतिक मूल्यों और जनसंख्या संरचना को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लागू किया है और राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या के आधार पर अवस्थापना विकास के लिए नीति आयोग से संवाद किया जा रहा है।

इस अवसर पर सांसद सोनीपत श्री सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक श्री मदन कौशिक, महापौर श्री किरण जैसल, ट्रस्ट के प्रधान श्री गणपत लाल गोयल, महामंत्री श्री दिवान चंद गुप्ता, कुलपति डॉ. नंद किशोर गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा, विधायक श्री आदेश चौहान, जिलाधिकारी श्री कर्मेंन्द्र सिंह, एसएसपी श्री प्रमेंद्र सिंह डोबाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Haridwar

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *