Rudrapur: ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के भूतबंगला इलाके में कांग्रेस पार्षद परवेज कुरैशी पर एक दुकानदार से मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार सहजाद पुत्र जुल्फेकार अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पार्षद ने उससे ₹20,000 के लड्डू खरीदे थे, लेकिन ₹15,000 ही भुगतान किया और ₹5,000 उधार में रख लिए।
सहजाद का आरोप है कि जब उसने बकाया रकम मांगी, तो पार्षद ने पैसे तो लौटा दिए, लेकिन इसके कुछ समय बाद दुकान में आकर गालीगलौज की और हाथापाई पर उतर आए। इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
