Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में अवैध मदरसों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा में चला अभियान

Haldwani: हल्द्वानी में अवैध मदरसों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा में चला अभियान
शेयर करे-

Haldwani: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रविवार सुबह से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की गई। इस अभियान के तहत उन मदरसों को निशाने पर लिया गया है जो बिना किसी वैध मान्यता के संचालित हो रहे थे। प्रशासन को कुछ मदरसों के खिलाफ गंभीर शिकायतें भी प्राप्त हुई थीं, जैसे कि बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था न होना, साफ-सफाई और शौचालय की कमी, सुरक्षा के लिए जरूरी सीसीटीवी कैमरों का न होना आदि। कुछ मदरसे मस्जिदों के भीतर ही अवैध रूप से चल रहे थे, जो नियमों के विरुद्ध पाया गया। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और मीडिया को कार्रवाई स्थल से दूर रखा गया है। अब तक धामी सरकार राज्यभर में 140 से अधिक अवैध मदरसों पर कार्रवाई कर चुकी है, साथ ही 560 से ज्यादा अवैध मजारें भी हटाई गई हैं और करीब 6000 एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है। रविवार को हुई कार्रवाई में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, एसडीएम राहुल शाह, एसडीएम रेखा कोहली, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, थाना प्रभारी नीरज भाकुनी, तहसीलदार सचिन कुमार और मनीषा बिष्ट सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *