Headlines

Haldwani: ऑपरेशन क्रैकडाउन का असर, बनभूलपुरा में दो तमंचे और 17 कारतूस संग मोबिन खान गिरफ्तार

Haldwani: ऑपरेशन क्रैकडाउन का असर, बनभूलपुरा में दो तमंचे और 17 कारतूस संग मोबिन खान गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर चल रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को दो तमंचों और 17 अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी अमित सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर में अवैध तमंचा रखे हुए है और परिजनों को धमकाकर झगड़ा करता है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गौजाजाली उत्तर, आयशा मस्जिद के निकट स्थित घर पहुंची, जहां मोबिन खान पुत्र अब्दुल बसीर खान (उम्र लगभग 60 वर्ष) मौजूद मिला। परिजनों ने बताया कि वह उन्हें धमकाता है और उसके पास तमंचा है। पुलिस ने मौके पर तलाशी ली तो 315 बोर और 12 बोर के दो तमंचे, 315 बोर के 2 कारतूस, 12 बोर के 4 कारतूस, 7.62 बोर का 1 कारतूस तथा एक डिब्बे में 7.65 बोर के 10 कारतूस बरामद किए।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 3/25 एवं 7/25(1-क) आर्म्स एक्ट के तहत थाना बनभूलपुरा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त के खिलाफ थाना मुखानी में पूर्व में पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिसमें उसे सात वर्ष की सजा सुनाई जा चुकी है और मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। अभियुक्त वर्ष 2023 में शिक्षा विभाग से बर्खास्त भी हो चुका है। बरामद असलाह के स्रोत के संबंध में पूछताछ जारी है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *