Haldwani: बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। सुबह से ही सुनवाई को लेकर बनभूलपुरा क्षेत्र में हलचल बनी हुई थी, लेकिन दिनभर में मामले की सुनवाई नहीं हुई। अब सुप्रीम कोर्ट की कंप्यूटर जनरेटेड सूची में मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 सितंबर 2026 की तारीख दिखाई दे रही है।
सुनवाई टलने के बाद रेलवे भूमि प्रकरण से जुड़े पक्षों और क्षेत्रवासियों की निगाहें अब 17 सितंबर को होने वाली संभावित सुनवाई पर टिक गई हैं। लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन इस मामले की प्रत्येक सुनवाई को लेकर बनभूलपुरा क्षेत्र में विशेष माहौल देखने को मिलता है।
रेलवे भूमि पर अतिक्रमण से जुड़े इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आगामी आदेश और सुनवाई पर सभी पक्षों की नजर बनी हुई है।

Chief Editor, Aaj Khabar
