Haldwani: रानीबाग स्थित पुल के पास शुक्रवार सुबह पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण भीमताल मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। लगातार हो रही बारिश से सड़क पर मलबा गिरा, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।
सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मार्ग को दोपहर तक पूरी तरह से सुचारू कर दिया जाएगा।

Chief Editor, Aaj Khabar

