Headlines

Dehradun: बादल फटने से प्रभावित रुद्रप्रयाग, चमोली व टिहरी, सीएम धामी ने आपदा राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Dehradun: बादल फटने से प्रभावित रुद्रप्रयाग, चमोली व टिहरी, सीएम धामी ने आपदा राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जनपदों में बादल फटने की घटनाओं पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता की और राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित गति से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए और किसी भी प्रकार की देरी न हो।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आपदा प्रबंधन की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। सड़क, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उन्हें तुरंत सुचारू करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी के जिलाधिकारियों से घटनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और राहत एवं बचाव कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मानसून सीजन में शासन और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे। जिलाधिकारियों को आपदा राहत कार्यों हेतु सभी आवश्यक संसाधन और सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया।

इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को निर्धारित मानकों के अनुसार शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख सचिव शैलेश बगोली, अपर पुलिस महानिदेशक ए. पी. अंशुमान, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय तथा विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते मौजूद रहे।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *