Headlines

Haridwar: हरिद्वार में मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न, रानीपुर मोड़ और भगत सिंह चौक पर गंभीर जलभराव

Haridwar: हरिद्वार में मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न, रानीपुर मोड़ और भगत सिंह चौक पर गंभीर जलभराव
शेयर करे-

Haridwar: मौसम विभाग का पूर्वानुमान गुरुवार को सही साबित हुआ और देर शाम अचानक आसमान में काले बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक हुई बारिश ने शहर की व्यवस्था अस्त-व्यस्त कर दी और कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली।

रानीपुर मोड़ और भगत सिंह चौक इलाके में पानी इतना भर गया कि फोर व्हीलर वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो गया। कई गाड़ियां पानी में बंद हो गईं, जिन्हें लोगों को धक्का देकर बाहर निकालना पड़ा। टू व्हीलर भी पानी में गिरते और डूबे नजर आए। इस बीच पुलिसकर्मी ड्यूटी निभाते दिखे और अधिक जलभराव वाले मार्गों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। बावजूद इसके कुछ लोग खतरा उठाकर उन्हीं रास्तों से गुजरते दिखाई दिए।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक जिला प्रशासन स्थायी समाधान नहीं निकाल पाया है। बरसात के दिनों में दुकानों तक पानी घुस जाने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस बार हरिद्वार रेलवे स्टेशन की छत से भी पानी टपकता दिखाई दिया।

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 29 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट घोषित करते हुए लोगों से नदी-नालों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *