Headlines

Uttarakhand: पौड़ी हाईवे पर बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, केरल के युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Uttarakhand: पौड़ी हाईवे पर बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, केरल के युवक की मौत, दो गंभीर घायल
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच रविवार को पौड़ी जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। कोटद्वार–पौड़ी हाईवे पर सतपुली-मल्ली मार्ग में सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ी से अचानक विशाल बोल्डर गिरने से एक बोलेरो वाहन उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब तीन बजे गाजियाबाद नंबर की बोलेरो गुमखाल से सतपुली की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क चौड़ीकरण कार्य के बीच पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर वाहन पर आ गिरा, जिससे बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में 45 वर्षीय श्रीकांत, निवासी केरल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक सरनजीत (61), निवासी दिल्ली और उदय, निवासी पश्चिम बंगाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और किसी कार्य से इस मार्ग से गुजर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। बोलेरो में फंसे एक घायल को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन से वाहन को काटना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *