Headlines

Haldwani: सीए डे पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने किया रक्तदान और वृक्षारोपण, 42 यूनिट रक्त किया दान

Haldwani: सीए डे पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने किया रक्तदान और वृक्षारोपण, 42 यूनिट रक्त किया दान
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी। सीआईआरसी (CIRC) हल्द्वानी शाखा ने बुधवार को सीए डे के अवसर पर सामाजिक सरोकारों का संदेश देते हुए रक्तदान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के तहत चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने पहले पंत पार्क के निकट हरिश्रृंगार (पारिजात), गुलमोहर, मीठी नीम, चम्पा और मधुकामिनी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इसके बाद हल्द्वानी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

रक्तदान अभियान में कुल 42 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कार्यक्रम में सीआईआरसी हल्द्वानी शाखा के वाइस चेयरमैन सीए बलजीत सिंह, सीआईआरएसए चेयरमैन सीए रोहित नौला तथा वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए सरोज आनंद जोशी, सीए राजीव अग्रवाल, सीए प्रशांत कक्कड़, सीए अरविंद सक्सेना और सीए हरसीन कौर सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

रुद्रपुर से चेयरमैन सीए मोहित देव, सेक्रेटरी सीए अंकित प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष सीए चेतन खुराना, वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए हरनाम चौधरी, सीए अशोक सिंघल, सीए राकेश बत्रा, सीए मनीष अग्रवाल तथा अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं हल्द्वानी के कई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा कन्या इंटर कॉलेज रुद्रपुर परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया।

गौरतलब है कि द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की स्थापना 1 जुलाई 1948 को हुई थी। इसी उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को पूरे देश में ‘सीए डे’ मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *