Headlines

Haldwani: चंदन हॉस्पिटल में अवैध वसूली की जांच तेज, डीएम के आदेश पर तीन सदस्यीय संयुक्त समिति गठित

Haldwani: चंदन हॉस्पिटल में अवैध वसूली की जांच तेज, डीएम के आदेश पर तीन सदस्यीय संयुक्त समिति गठित
शेयर करे-

Haldwani: जनपद नैनीताल के हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण एवं कुप्रबंधन के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी नैनीताल के आदेश संख्या 1258/29-ए.आर.ए./2025-26 दिनांक 19.02.2026 के तहत मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय संयुक्त जांच समिति का गठन किया गया है।

गठित समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल को अध्यक्ष नामित किया गया है, जबकि नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (तृतीय) हल्द्वानी को सदस्य बनाया गया है। समिति को निर्धारित समयावधि में विस्तृत जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन बिंदुओं पर होगी विस्तृत जांच:

• चंदन हॉस्पिटल में ली जा रही फीस की वास्तविकता एवं पारदर्शिता।

• निर्धारित स्वास्थ्य मानकों एवं उपचार प्रोटोकॉल का अनुपालन।

• मरीजों से किसी प्रकार की अवैध वसूली अथवा आर्थिक शोषण।

• चिकित्सा में लापरवाही एवं प्रबंधन संबंधी कमियां।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि उनके पास मामले से संबंधित कोई तथ्य अथवा साक्ष्य हों तो निर्धारित अवधि में समिति के समक्ष प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *