Headlines

Haldwani: गौलापार में लापता नाबालिग का शव गड्ढे में दबा मिला, गला घोंटकर हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

Haldwani: गौलापार में लापता नाबालिग का शव गड्ढे में दबा मिला, गला घोंटकर हत्या की आशंका से इलाके में दहशत
शेयर करे-

Haldwani: शहर के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग बच्चे का शव खेतों के पास गड्ढे में दबा हुआ मिला। मृतक बच्चा बटाई पर खेती करने वाले एक मजदूर का पुत्र था, जो सोमवार दोपहर से लापता था।

सुबह खेतों में काम कर रहे लोगों को गड्ढे के पास से दुर्गंध महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने जब खुदाई की तो वहां कट्टे में दबा बच्चे का शव मिला। सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। बच्चे की गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बेसुध हो गए और पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग घटना को लेकर बेहद आक्रोशित हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है।

Haldwani

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Cynthia

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *