Headlines

Uttarakhand: माँ बाराही धाम मेले में बहुउद्देशीय शिविर 7 अगस्त को, दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र से लेकर सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

Uttarakhand: माँ बाराही धाम मेले में बहुउद्देशीय शिविर 7 अगस्त को, दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र से लेकर सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
शेयर करे-

Uttarakhand: मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी. एस. खाती ने जानकारी दी कि आगामी 7 अगस्त 2025, गुरुवार को माँ बाराही धाम देवीधुरा मेले के अवसर पर मंदिर प्रांगण में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस शिविर का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे, वहीं समाज कल्याण विभाग की ओर से विशिष्ट दिव्यांगजन पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) जारी करने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

इसके अलावा, स्थानीय जन सुविधा केंद्र (CSC) द्वारा समाज कल्याण की योजनाओं के साथ-साथ आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन भरवाए जाएंगे।

डॉ. खाती ने बताया कि शिविर में सभी संबंधित विभागों की उपस्थिति रहेगी और यथासंभव ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *