Haldwani: नैनीताल पुलिस द्वारा आज प्रातः 11 बजे से जन समस्याओं के समाधान हेतु जिले के विभिन्न थानों में थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन हल्द्वानी, मुखानी, काठगोदाम, चोरगलिया, कालाढूंगी, बनभूलपुरा, लालकुआं एवं रामनगर थानों में किया जा रहा है।
इस अवसर पर संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस उपाधीक्षक एवं एसपी सिटी हल्द्वानी सहित उच्चाधिकारी विभिन्न थानों में पहुंचकर आमजन से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय जनता की सार्वजनिक अथवा निजी समस्याओं को सुनना, उनकी शिकायतों का समाधान करना तथा पुलिस को दिए जाने वाले सुझावों को गंभीरता से लेना है।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास कोई समस्या, शिकायत या सुझाव हो तो वह थाना दिवस के दौरान अपने निकटतम थाने में पहुंचकर सीधे अधिकारियों से संपर्क करें और अपनी बात रखें। थाना दिवस, पुलिस एवं जनता के बीच आपसी विश्वास व सहयोग को सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

