Headlines

Nainital: भारी बारिश के रेड अलर्ट पर नैनीताल के सभी स्कूल-आंगनबाड़ी 5 अगस्त को बंद रहेंगे

Nainital: भारी बारिश के रेड अलर्ट पर नैनीताल के सभी स्कूल-आंगनबाड़ी 5 अगस्त को बंद रहेंगे
शेयर करे-

Nainital: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद नैनीताल समेत राज्य के अन्य क्षेत्रों में 5 अगस्त को भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी करते हुए एहतियातन अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि संभावित भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार, 5 अगस्त को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

साथ ही, जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और किसी आपदा की स्थिति में तत्परता से समन्वय बनाएं। किसी भी आपदा की सूचना आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 05942-231178, 231179 या टोल फ्री नंबर 1077 पर दी जा सकती है।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *