Headlines

Haldwani: हल्द्वानी का 14 वर्षीय हितार्थ अधिकारी 31 जुलाई से लापता, परिजनों ने घर लौटने की लगाई गुहार

Haldwani: हल्द्वानी का 14 वर्षीय हितार्थ अधिकारी 31 जुलाई से लापता, परिजनों ने घर लौटने की लगाई गुहार
शेयर करे-

Haldwani: हरिपुर शील कॉलोनी, वार्ड नंबर 37, भारत गैस गोदाम के सामने रहने वाला 14 वर्षीय हितार्थ अधिकारी बीते 31 जुलाई से लापता है। परिजनों ने बताया कि वह मेहरून और ब्लैक चेकदार कमीज, डेनिम लोवर और मेहंदी रंग की चप्पल पहनकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।

हितार्थ की मां रेखा अधिकारी, पत्नी हरीश अधिकारी ने मुखानी थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवार बेहद परेशान है और बेटे की सलामती के लिए लगातार लोगों से अपील कर रहा है।

जिस किसी को भी हितार्थ के बारे में कोई जानकारी हो, वह कृपया 8218056678 पर संपर्क करें।

परिजनों की अपील है — “बेटा हितार्थ, जहां भी हो, घर लौट आओ। मां-पिता बहुत परेशान हैं, तुम्हारी राह देख रहे हैं।”

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *