Haldwani: कृष्णा अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, हल्द्वानी ने गंभीर हाथ की चोट के एक मामले में उल्लेखनीय चिकित्सा सफलता हासिल की है। अस्पताल के निदेशक डॉ. जे.एस. खुराना ने जानकारी दी कि एक रोगी की बाएं हाथ की मध्यमा और अनामिका उंगलियों में गंभीर चोट आई थी और वह घायल अवस्था में बिना रक्त संचार के 11 घंटे बाद अस्पताल पहुंचा।
अस्पताल के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ. मनोहर वैलूरी (एम.एस., एम.सी.एच.) और उनकी विशेषज्ञ टीम ने पांच घंटे तक चली जटिल माइक्रोवस्कुलर सर्जरी के माध्यम से दोनों उंगलियों में रक्त संचार को बहाल किया। सर्जरी के 11 दिन बाद रिपोर्ट में पाया गया कि पहले गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त उंगलियों में जीवन के लक्षण लौट आए हैं और उन्हें कटने से बचा लिया गया है।
यह सफलता अस्पताल की प्लास्टिक, कॉस्मेटिक, सिर, माइक्रोवस्कुलर और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी टीम की तकनीकी दक्षता और तत्परता का परिणाम है। अस्पताल प्रबंधन ने मरीज की स्थिति को स्थिर बताया है और भविष्य में इस प्रकार की जटिल सर्जरी को और बेहतर ढंग से करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


