Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी के बीच बुधवार को तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। कॉलेज गेट पर छात्रों के दो गुटों में कहासुनी के बाद झड़प हो गई, जिससे माहौल बिगड़ गया। इस दौरान टैक्सी यूनियन से जुड़े कुछ बाहरी लोग भी मौके पर पहुंच गए और अराजकता फैलाने लगे, जिसके चलते धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत आ गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने हंगामा करने वाले कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया और अतिरिक्त बल तैनात कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की अराजकता या बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए कमल बोरा और अभिषेक गोस्वामी के बीच सीधी टक्कर है। इसे लेकर गुटबाजी और तनातनी बढ़ गई है। प्रशासन और पुलिस ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चौकसी बढ़ा दी है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने की पूरी तैयारी की है।

Chief Editor, Aaj Khabar
