Rudrapur: भूरारानी क्षेत्र स्थित एक पाइप गोदाम में तड़के भयंकर आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह करीब पांच बजे उठी लपटों ने कुछ ही देर में गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि आसपास के घरों तक फैल गई। घबराकर लोग घर खाली कर बाहर निकल आए, लेकिन कई घरों का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
सूचना पर रुद्रपुर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए किच्छा, पंतनगर व सिडकुल से अतिरिक्त टैंकर बुलाए गए। अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया ने मौके पर मौजूद रहकर राहत व बचाव कार्य की निगरानी की। फिलहाल आग लगने के कारणों और कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस बीच स्थानीय लोगों ने गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Chief Editor, Aaj Khabar
