Headlines

Nainital: नैनीताल पुलिस का स्कूल–कॉलेज के बाहर पहरा, मनचलों पर शिकंजा और नाबालिक चालकों पर कार्रवाई

Nainital: नैनीताल पुलिस का स्कूल–कॉलेज के बाहर पहरा, मनचलों पर शिकंजा और नाबालिक चालकों पर कार्रवाई
शेयर करे-

Nainital: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जिलेभर में विशेष अभियान शुरू किया है। आदेश के तहत सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल टाइम पर छात्राओं पर बुरी नजर डालने, कमेंट करने और अनावश्यक रूप से खड़े रहने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए स्कूल–कॉलेजों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है और सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी भी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस टीम ने अभियान के दौरान 34 लोगों को बिना कारण स्कूलों के बाहर खड़े होने पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए ₹8200 का जुर्माना वसूला और उन्हें कड़ी चेतावनी दी। इसके अलावा 08 वाहन सीज किए गए। वहीं, काठगोदाम में चेकिंग के दौरान तीन नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर वाहनों को सीज कर परिजनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में बाल कल्याण अधिकारी ने नाबालिकों और उनके साथियों की काउंसलिंग कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया।

अभियान के तहत छात्र–छात्राओं को गौरा शक्ति एप, महिला अपराध और पोक्सो एक्ट से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध, नशे के खतरों और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि स्कूल–कॉलेजों के बाहर अराजकतत्वों की कोई जगह नहीं होगी और बच्चों की सुरक्षा से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Nainital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *