Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में सीएम धामी ने शुरू की सिटी बस सेवा, तीन रूटों पर चलेगी बसें

Haldwani: हल्द्वानी में सीएम धामी ने शुरू की सिटी बस सेवा, तीन रूटों पर चलेगी बसें
शेयर करे-

Haldwani: सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार, 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी महानगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया।

यह सिटी बस सेवा नगर के तीन प्रमुख मार्गों पर संचालित की गई है—

  1. रानीबाग-डिग्री कॉलेज-रोडवेज बस स्टैंड-मुखानी-कठघरिया-लामाचौड़-भाखड़ा-चौफला-हाईडिल गेट-रानीबाग।
  2. बस स्टेशन-नरीमन चौराहा-सर्किट हाउस-स्टेडियम-तीन पानी-गोरापड़ाव-गन्ना सेंटर-सुशीला तिवारी अस्पताल-धान मिल-पीलीकोठी-मुखानी-बस स्टैंड।
  3. बस स्टेशन-सिंधी चौराहा-देवलचौड़-बिड़ला स्कूल-गैस गोदाम रोड-सेंट्रल अस्पताल-मुखानी-बस स्टैंड।

उन्होंने बताया कि बस सेवा का संचालन ग्रीष्मकाल में प्रातः 6:30 बजे से एवं शीतकाल में प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *