Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी नगर निगम के नए आयुक्त परितोष वर्मा बोले — शहर की स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाना प्राथमिक लक्ष्य

Haldwani: हल्द्वानी नगर निगम के नए आयुक्त परितोष वर्मा बोले — शहर की स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाना प्राथमिक लक्ष्य
शेयर करे-

Haldwani: नगर निगम हल्द्वानी के नवनियुक्त नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने पदभार संभालते ही शहर की साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, स्ट्रीट लाइट और शिकायतों के त्वरित निस्तारण को अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल किया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की प्रमुख चुनौतियों में ट्रेंचिंग ग्राउंड की समस्या और वेंडिंग जोन का अभाव प्रमुख हैं, जिनके स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

वर्मा ने कहा कि नगर निगम की जिम्मेदारी केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और स्मार्ट बनाना मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय और जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए छोटी पॉकेट पार्किंग की संभावनाओं पर भी काम किया जाएगा।

आयुक्त ने कहा कि जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए एक प्रभावी मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा ताकि किसी भी शिकायत की पेंडेंसी न रहे और जनता को समय पर राहत मिले। अतिक्रमण के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और वेंडिंग जोन चिन्हित कर फुटपाथ कारोबारियों को वहीं स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि स्थायी समाधान निकाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *