Nainital: दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद नैनीताल में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों और खाद्य सुरक्षा विभाग को आदेश दिए हैं कि जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर मिलावटखोरों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली के दौरान मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं। ऐसे में किसी भी कीमत पर जनस्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि मिठाई की दुकानों, डेयरी इकाइयों, थोक विक्रेताओं और बाजारों की नियमित जांच की जाए तथा दूध, दही, खोया, पनीर जैसे उत्पादों के नमूने प्रयोगशाला भेजे जाएं।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने चेकपोस्टों पर भी सतर्कता बढ़ाने, बाहरी क्षेत्रों से आने वाले दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांचने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

Chief Editor, Aaj Khabar
