Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: खैरना में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने उतरी संयुक्त टीम, दूध-मावा और मिठाई के नमूने जांच को भेजे

Nainital: खैरना में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने उतरी संयुक्त टीम, दूध-मावा और मिठाई के नमूने जांच को भेजे
शेयर करे-

Nainital: आयुक्त एवं अपर आयुक्त, संयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन देहरादून तथा जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर बुधवार को क्वारव चैकपोस्ट खैरना पर सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। टीम ने दूध, दही, क्रीम, पनीर और खोया लाने वाले वाहनों सहित रोडवेज, प्राइवेट बसों व छोटे वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान 20 किलो मावा और 50 किलो मिठाई बरामद की गई, जिनके आधार पर कुल दो नमूने प्रयोगशाला विश्लेषण हेतु लिए गए।

इसके बाद टीम ने मनरसा, काकड़ीघाट, सुयालबाड़ी, गंगोली, छड़ा, खैरना और गरमपानी बाजार की दुकानों का निरीक्षण कर चॉकलेट बर्फी, काजू डोडा बर्फी और मैदा के कुल पांच नमूने जांच के लिए लिए। दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य कारोबारियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने, बिना बिल के खरीद से बचने, स्टॉक का रिकॉर्ड रखने और प्रतिष्ठान को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है और मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, जो प्रतिदिन कार्यवाही कर अपनी रिपोर्ट आयुक्त कार्यालय को भेज रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कहीं भी संदिग्ध खाद्य सामग्री का विक्रय दिखे तो विभाग को तत्काल सूचित करें ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

निरीक्षण टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान, क्वारव पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज सिंह, कांस्टेबल रीता और राजेंद्र मेर सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *