Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्मचारियों के तीन माह के वेतन संकट पर आयुक्त सख्त, तत्काल भुगतान के निर्देश

Haldwani: हल्द्वानी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्मचारियों के तीन माह के वेतन संकट पर आयुक्त सख्त, तत्काल भुगतान के निर्देश
शेयर करे-

Haldwani: आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हल्द्वानी में कार्यरत वाइटल रेडियोलॉजी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के मामले में कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने नगर आयुक्त हल्द्वानी को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावित कर्मचारियों का लंबित वेतन जल्द से जल्द दिलाया जाए तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कर्मचारियों द्वारा सौंपे गए शिकायती पत्र में बताया गया कि अप्रैल, मई और जून 2026 का वेतन अब तक जारी नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, दैनिक खर्च और इलाज जैसी आवश्यक जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है। साथ ही कुसुमखेड़ा स्थित केंद्र बंद होने से कर्मचारियों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वेतन की मांग करने पर कंपनी प्रबंधन मानसिक उत्पीड़न करता है तथा नौकरी से निकालने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है। उनका कहना है कि इस संबंध में पहले भी प्रबंधन को कई बार मौखिक और लिखित शिकायत दी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

शिकायत के अनुसार प्रभावित कर्मचारियों में 10 चिकित्सक, 10 फार्मासिस्ट, 10 स्टाफ नर्स, 10 एमपीडब्ल्यू और 10 सफाई कर्मचारी शामिल हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया है कि सभी कर्मचारियों का लंबित वेतन शीघ्र दिलाया जाए और बंद पड़े कुसुमखेड़ा केंद्र को दोबारा संचालित कराने के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *