Headlines

Haldwani: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने पुष्पा नेगी पर जताया भरोसा, भाजपा पर चुनाव प्रभावित करने के आरोप

Haldwani
शेयर करे-

Haldwani: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधायक संजीव आर्य ने हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट की। कांग्रेस ने पुष्पा नेगी को अध्यक्ष और देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित करते हुए दावा किया कि पार्टी के पास पर्याप्त समर्थन है और यह चुनाव कांग्रेस ही जीतेगी।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह धनबल और बाहुबल के जरिए चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की मर्यादाओं को ताक पर रखकर पद हथियाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी।

उन्होंने आशंका जताई कि मतदान के दिन भाजपा प्रशासन के सहयोग से गड़बड़ी करा सकती है। इस पर कांग्रेस ने कहा कि मतदान के दिन वरिष्ठ नेता और पूरी टीम नैनीताल में मौजूद रहेगी, ताकि निष्पक्षता बनी रहे और अनुचित गतिविधियों को रोका जा सके।

प्रेस वार्ता में मौजूद नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन की घोषणा की। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनमत कांग्रेस के साथ है और निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने प्रशासन से निष्पक्ष भूमिका निभाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित न करने की अपील की।

कांग्रेस ने साफ संकेत दिए हैं कि वह इस चुनाव को लेकर पूरी तरह गंभीर है और रणनीति के तहत समर्थन जुटाने से लेकर मतदान के दिन पूरी ताकत से मैदान में डटी रहेगी। अब नतीजे तय करेंगे कि जीत कांग्रेस की होती है या भाजपा अपने कौशल से बाजी मारती है।

Haldwani

For latest news updates click here

For English news updates click here  

 

Cynthia

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *