Headlines

Dehradun: डोईवाला टोल प्लाजा पर हाथी का उत्पात, गाड़ियों पर किया हमला

Dehradun: डोईवाला टोल प्लाजा पर हाथी का उत्पात, गाड़ियों पर किया हमला
शेयर करे-

Dehradun: डोईवाला टोल प्लाजा पर शनिवार शाम एक विशालकाय हाथी के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक आए हाथी ने रोड क्रॉस करने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ियों की आवाजाही के कारण वह रुक गया। इस दौरान हाथी ने खड़ी गाड़ियों और टोल बैरियर पर हमला किया। एक वाहन को पलटने की कोशिश भी की, हालांकि चालक समय रहते वाहन को आगे बढ़ाकर बच निकला।

टोल प्लाजा कर्मी राकेश नौटियाल ने बताया कि आए दिन हाथी टोल प्लाजा के पास पहुंच जाते हैं, जिससे खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से स्थायी समाधान और सुरक्षा उपाय करने की मांग की। गौरतलब है कि 20 जुलाई को भी हाथियों के झुंड ने लछीवाला टोल प्लाजा के पास उत्पात मचाया था, जिसमें कई गाड़ियां पलट गई थीं और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।

सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर जोशी ने कहा कि टोल प्लाजा हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में बनाया गया है, जहां से हाथी पीढ़ियों से गुजरते आए हैं। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा के कारण हाथियों को सड़क पार करने में दिक्कत हो रही है, जिससे वे आक्रोशित हो रहे हैं। उन्होंने गाड़ी चालकों को सावधानी से चलने की सलाह दी और वन विभाग से शाम के समय अतिरिक्त ड्यूटी लगाने की मांग की।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *