Haldwani: जनपद नैनीताल में महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े प्रार्थना पत्रों और मामलों में शीघ्र जांच एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में पुलिस द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 29 जनवरी 2026 को पुलिस बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी में महिला ऐच्छिक ब्यूरो का मासिक काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया।
काउंसलिंग सत्र की अध्यक्षता डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने की। सत्र के दौरान ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्य डॉ. रश्मि पंत (मनोवैज्ञानिक/काउंसलर, महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी), डॉ. प्रभा पंत (शिक्षाविद, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी) तथा श्री राम सिंह बसेड़ा (अधिवक्ता, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन हल्द्वानी) उपस्थित रहे।
प्रभारी महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी उप निरीक्षक सुनीता कुंवर द्वारा कुल सात पारिवारिक प्रकरण काउंसलिंग के लिए प्रस्तुत किए गए। सभी मामलों में दोनों पक्षों की उपस्थिति में उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना गया।
काउंसलिंग के पश्चात पांच मामलों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए गए, एक मामले में अग्रिम तिथि निर्धारित की गई, जबकि एक प्रकरण को अग्रिम आदेश हेतु माननीय न्यायालय को अग्रसारित किया गया।
नैनीताल पुलिस द्वारा जनसुरक्षा के साथ-साथ परिवार कल्याण को प्राथमिकता देते हुए ऐसे मामलों में संवेदनशील एवं त्वरित समाधान की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Chief Editor, Aaj Khabar
